7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

Chhattisgarh Crime News : सर्राफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जेवर लूटकर बदमाश फरार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में गोली चलने से सनसनी फैल गई है। कोटमी गांव के भरे बाजार में मंगलवार को हुई गोलीबारी में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की मौत हो गई है। लूटेरों ने लूट के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पेण्ड्रा निवासी प्रदीप सोनी (उम्र लगभग 50 वर्ष), जो पेशे से ज्वेलरी व्यवसायी (सराफा व्यापारी) थे, वे कोटमी गाँव के बाजार में दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से उन पर हमला कर दिया।

लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने भीड़भाड़ वाले भरे बाजार में ही व्यवसायी पर कट्टा तान दिया और गोली चला दी।बताया जा रहा है कि लुटेरों ने पहले व्यवसायी से ज्वेलरी (सोने-चांदी के जेवर) लूटे और फिर उन्हें गोली मार दी। ​चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोग थे, जो एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वारदात के तुरंत बाद तीनों मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद प्रदीप सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आनन-फानन में लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई थी। लेकिन घाव गहरा होने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

​भरे बाजार में मर्डर और लूट की इस वारदात के बाद कोटमी बाजार में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की आला अधिकारी और टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले के चारों ओर नाकेबंदी कर दी गई है और पल्सर सवार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन