22nd September 2026

BREAKING NEWS

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

Advertisment

CG Crime News : शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

धमतरी : नगरी क्षेत्र के एक मर्डर का अभी खुलासा हुए चंद घंटे हुए थे कि कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में एक और कत्ल हो गया। इस बार दोस्तों ने युवक की जान ली है। पूरा मामला शराब के नशे में हुए विवाद से जुड़ा है। दरअसल 29 जून की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच कुरूद के ग्राम डाही में 8-9 लोग शीतला मंदिर के आगे टॉवर के पास शराब का सेवन कर रहे थे, तभी हुलास मंडावी पिता दिना मंडावी 35 वर्ष और एक युवक के बीच शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को मां बहन की गली गलौज कर रहे थे, जिसे सब मिलकर समझाने लगे।

इसके बाद हुलास मंडावी सभी के साथ गाली गलौज करने लगा। तभी आरोपी तैश में आकर हुलास से हाथ मुक्के वा डंडे से मारपीट की और अंत में बड़े से पत्थर से सिर पर वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां पर हुलास मंडावी का शव पड़ा हुआ था। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया गया। सभी आरोपी और सह आरोपी को रात में ही हिरासत में लेकर थाना लाया गया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों के पास शराब थी, लेकिन हुलास के पास शराब नहीं था। उसने शराब पिलाने के लिए कहा तो साथियों ने उसे शराब पिला दी। इसी बीच हुलास उनसे गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की भी धमकी दी, जिससे सभी साथी आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग आठ आरोपी हैं, जिसमें दो नाबालिग हैं। दो मुख्य आरोपी हैं, बाकी सभी सह आरोपी हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बहुत जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन