8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी, 14 लाख के इनामी 2 हार्डको : बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी, 14 लाख के इनामी 2 हार्डकोर माओवादी ढेर

बस्तर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बस्तर में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। किलम बरगुम मरकापाल के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन के दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए माओवादियों में एक डीवीसीएम (DVCM) स्तर का कमांडर हलदर और दूसरा एसीएम (ACM) स्तर का सदस्य रामे शामिल है।


जवानों की रणनीति से ढेर हुए खूंखार नक्सली

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर और कोंडागांव की सीमा पर माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। माओवादियों ने सुरक्षाबलों को देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए।


इनामी नक्सली: हलदर पर 8 लाख और रामे पर 6 लाख का इनाम

एनकाउंटर में मारे गए माओवादी हलदर पर 8 लाख रुपये और रामे पर 6 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों कई हिंसक घटनाओं में वांछित थे और लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय थे। इनकी मौत से फोर्स का मनोबल और ज्यादा मजबूत हुआ है।


2025 में अब तक 140 नक्सली ढेर

राज्य सरकार के अनुसार, इस वर्ष अब तक 140 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 123 केवल बस्तर संभाग में मारे गए हैं। यह संख्या बताती है कि राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही रणनीति तेजी से परिणाम दे रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन