23rd September 2026

BREAKING NEWS

23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

छत्तीसगढ़ के धमतरी : धमतरी में चोरी का बड़ा खुलासा: दो जुड़वां भाई समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो जुड़वां भाइयों समेत 4 आरोपियों को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 65 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है.

पहला मामला: सूने मकान में चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि नयापारा महात्मा गांधी वार्ड निवासी योगेश भुआर्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 10 से 23 मई तक वे अपने ससुराल गए हुए थे और जब लौटकर आए तो घर के ताले टूटे मिले.
घर की अलमारी तोड़कर चोरों ने सोने का लॉकेट, टीवी, होम थिएटर, पीतल के बर्तन में रखे 5500 रुपये, गैस सिलेंडर सहित कई सामान चुरा लिए थे.
पुलिस ने सघन जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई:
सुमित यादव (गोकुलपुर वार्ड)
सौरभ यादव (रामसागर पारा) - जुड़वां भाई
सुमित यादव (रामसागर पारा) - जुड़वां भाई

तीनों आरोपियों ने 16 मई की रात चोरी करना कबूल किया और बताया कि 5500 रुपये आपस में बांटकर खाने-पीने में खर्च कर दिए थे.

दूसरा मामला: मोबाइल दुकान में चोरी, नाबालिग गिरफ्तार

दूसरे मामले में साल्हेवार पारा निवासी सागर गायकवाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मई की रात उनकी मोबाइल दुकान में चोरी हुई.
चोरों ने टिन शेड तोड़कर दुकान से स्मार्ट वॉच, वायरलेस ईयरबड्स, मल्टी चार्जर, वाईफाई कैमरा, कीपैड मोबाइल और 3500 रुपये नकद चोरी कर लिए थे.
पुलिस ने जांच कर नाबालिग आरोपी को पकड़ा, जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

बरामद सामान और कार्रवाई

✔️ पुलिस ने चोरी के दोनों मामलों में करीब 65 हजार रुपये का सामान जब्त किया है.
✔️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम की सतर्कता और लगातार जांच से 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ लिया गया.

पहले मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का सामान बरामद
दूसरे मामले में नाबालिग गिरफ्तार, मोबाइल और अन्य सामान बरामद

धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई की चहुंओर सराहना हो रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन