25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

भिलाई : भिलाई: हिस्ट्रीशीटर पर हमले के बाद आरोपियों के घर पर आगजनी की कोशिश, 10 गिरफ्तार

सुपेला क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर पर हुए हमले के बाद अब मामला और गहराता जा रहा है। बीती रात हमले के आरोपियों के परिवार को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात 10 से 12 बदमाशों ने आरोपियों के घर में डीजल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। लेकिन परिवार की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।


🔥 कैसे टली बड़ी वारदात?

गुरुवार देर रात कृष्णा नगर इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मोहल्ले में बदमाश डीजल की बोतलें लेकर पहुंचे। पीड़ित संजू देवी तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रात के वक्त जब उनका परिवार सो रहा था, तभी घर के बाहर शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो 10-12 लड़के हाथ में डीजल के केन, चाकू और गुप्ती लिए धमका रहे थे।

परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और हमलावर मौके से भाग निकले। उस वक्त घर में करीब 12 लोग मौजूद थे।


🚓 पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने घटना स्थल से डीजल की बोतलें, चाकू और डंडे भी बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


💥 हिस्ट्रीशीटर पर हमले के बाद शुरू हुआ विवाद

बता दें कि बुधवार को सुपेला क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें पीड़ित की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब ताजा घटनाक्रम में पीड़ित के समर्थकों द्वारा आरोपियों के परिवार पर हमले की साजिश की बात सामने आ रही है।


🚨 सीएसपी का बयान: किसी को नहीं बख्शा जाएगा

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सख्ती से काम कर रही है। उन्होंने साफ किया कि चाहे आरोपी हों या बदला लेने की कोशिश करने वाले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन