7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG : IIIT रायपुर में एआई से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर से किया गिरफ्तार

रायपुर : नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में एआई का इस्तेमाल करके तीन दर्जन छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने वाले 21 साल के छात्र सैय्यद रहीम अदनान पिता अजहर अली को पुलिस ने गुरुवार को बिलासपुर से गिरफ्तार किया. एक दिन पहले ही पुलिस की एक टीम ने ट्रिपल आईटी जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी. हालांकि तब प्रबंधन ने आंतरिक जांच का हवाला देते हुए रिपोर्ट लिखाने से इनकार किया था. गुरुवार को जांच रिपोर्ट के साथ प्रबंधन ने मामले की शिकायत की. इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने बिलासपुर में छापेमारी की और आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान को गिरफ्त में ले लिया.

राखी थाने में पुलिस ने प्रबंधन की शिकायत पर धारा 354 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी सैय्यद रहीम अदनान बिलासपुर में जरहाभाठा तिवारी चाल निवासी है. वह ट्रिपल आईटी में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 5वें सेमेस्टर (द्वितीय वर्ष) में अध्ययनरत है. एक हफ्ते पहले एक छात्रा को उसकी अश्लील फोटो की जानकारी मिली. संभवतः आरोपी छात्र ने ही उसे भेजा था. इसके बाद मामले का हल्ला मचा और प्रबंधन से छात्राओं ने शिकायत की. प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत लेडी प्रोफेसर के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई. छात्र सैय्यद रहीम अदनान के कमरे की तलाशी लेकर मोबाइल फोन, लैपटॉप व पेन ड्राइव जब्त किया गया. 

पुलिस को प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट में जानकारी दी है कि छात्र के मोबाइल फोन और पेन ड्राइव में 36 छात्राओं के अश्लील फोटो मिले हैं. छात्र से पूछताछ करने के बाद बिलासपुर से उसके पालकों को ट्रिपल आईटी में बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई. छात्र को निलंबित करके उसे हॉस्टल खाली करने कह दिया गया. इसके बाद परिजन छात्र को लेकर बिलासपुर लौट गए थे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन