29th June 2026

BREAKING NEWS

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बची हुई सोलर बिजली का मिलेगा पैसा, अगले बिल में होगा एडजस्ट

Advertisment

पत्नी की बेरहमी से हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा शख्स : बोला- “बहुत प्यार करता था, शक ने बना दिया कातिल”

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर सिर को लेकर पूरे गांव में घूमा. घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. आरोपी बुंदेली गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के यहां चौकीदारी और देखरेख का काम करता है जहां अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है. लेकिन आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता था. आरोपी का परिवार तीन साल पहले ही सतरंगा गांव से आया था.

बताया जा रहा है कि चरित्र शंका को लेकर दोनों पति-पत्नी में बहस होती थी. फिर एक दिन जब बच्चे घर पर ही थे, तब आरोपी सालिक राम यादव ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. आरोपी यहीं नहीं रुका. वह सिर को लेकर गांव में घूमता रहा. इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी ने एक हाथ में बड़ा चाकू और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर पकड़ रखा था.

बाद में गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन