7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा : 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार

दुर्ग : पूजा-पाठ से पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिला से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस ने आरोपी पवन बधोरिया को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित महिला की मुलाकात पवन बधोरिया से हुई थी. बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक समस्याओं का जिक्र किया, जिस पर आरोपी ने पूजा-पाठ के जरिए सभी परेशानियां दूर करने का दावा किया.

इसके बाद उसने पूजा-पाठ, निजी जरूरतों और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर अलग-अलग किस्तों में महिला से करीब 85 लाख रुपये ले लिए. करीब दो साल बीत जाने के बावजूद महिला को किसी तरह का लाभ नहीं मिला. पीड़िता ने अपने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने पहले नौकरी लगवाने का झांसा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया.

पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान धमकी देकर अवैध वसूली के तथ्य सामने आने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 351(3) और 308(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर में दबिश देकर आरोपी पवन बधोरिया को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं. आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन