26th June 2026

BREAKING NEWS

नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

छत्तीसगढ़ में ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, अध्ययन और प्रारूप के लिए बनी समिति

छत्तीसगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें

सिया की मां का बड़ा दावा- बेटी किले पर जाने को तैयार नहीं थी, केतन की मां ने मनाया था

Advertisment

CG Crime News : दिल्ली से महाराष्ट्र तक वारदातों की कड़ी, छत्तीसगढ़ में खुला राज, त्रिची गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: राजधानी में एक ऐसा गिरोह पकड़ में आया है, जो रात में प्लेटफॉर्म में सोता था और दिन में महंगी कारों के शीशे तोड़कर उसमें रखे नगदी व अन्य सामान पार कर देता था। ( CG News ) गिरोह ने गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फरार हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों का पता लगाया गया। इस दौरान आरोपियों के झारखंड में होने का पता चला। पुलिस की दो टीमों को रांची भेजा गया।

लैपटॉप, मोबाइल फोन जब्त

टीम ने धुरवाडैम के पास घेराबंदी करके किट्टू, ए विनोद कुमार, बाला मुरूगन, कुमरेशन डी, भास्कर के और रंगन ए को पकड़ा गया। सभी तमिलनाडु के तिरूच्चिरापल्ली के रहने वाले हैं। इसे त्रिची या रामजी नगर गिरोह के नाम से भी जाना जाता है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैब, नगदी रकम, सोने का सिक्का और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, दिल्ली में कर चुके हैं वारदात

यह गिरोह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और दिल्ली में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह बिना टिकट के रेल में सफर करते हैं। रेलवे प्लेटफॉर्म में रात बिताते हैं। इसके बाद दिन में शहर के प्रमुख स्थानों पर घूमते रहते हैं। महंगी कारों पर नजर रखते हैं। किसी भी कार में बैग रखा दिखता है, तो उसका शीशा तोड़ते हैं। इसके बाद बैग में रखे सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए होटलों में नहीं ठहरते हैं।

फरार आरोपियों की तलाश

मामले में कुछ अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है। यह गिरोह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरप्रदेश, गुजरात में सक्रिय रहा है। पुलिस इन राज्यों से जानकारी ले रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन