22nd September 2026

BREAKING NEWS

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

Advertisment

खेत में उगाई जा रही थी गांजे की फसल : मुखबिर की सूचना पर पुलिस का छापा; आरोपी गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला खड़गवां थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगोरा में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की और मौके से गांजे के 36 पौधे जब्त किए गए। इसी के साथ ही पुलिस ने सर्वजीत नाम के एक आरोपी को भी पकड़ा है, जिसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से गांजे के पौधों को अन्य पौधों के बीच में लगाया गया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 36 पौंधों को जब्त कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन