22nd September 2026

BREAKING NEWS

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

पैसों के लिए रची सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार

कार के टूटे शीशे

Advertisment

CG Crime : गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

CG Crime: राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित तालाब में मिली अज्ञात युवती की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी करण तांडी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नंदनी जैन और करण तांडी की करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से रिश्तों में तनाव चल रहा था।

आरोपी को प्रेमिका पर बेवफाई का शक था

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी को प्रेमिका पर बेवफाई का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान करण तांडी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए WRS कॉलोनी स्थित तालाब में फेंक दिया।

तालाब में मिला था युवती का शव

रायपुर कमिश्नरेट के खमतराई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह WRS कॉलोनी स्थित तालाब में एक युवती का शव मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवती के गले में रस्सी का फंदा और मुंह में कपड़ा मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान नंदनी जैन के रूप में की। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस आरोपी करण तांडी तक पहुंची।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी करण तांडी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या के कारण, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन