7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG News : तालाब में मछली पकड़ने को लेकर बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; बच्चे समेत कई घायल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां तालाब में मछली पकड़ने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। घटना में बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि विवाद तालाब में मछली मारने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन