8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

रायपुर (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, सुकमा शहीद एएसपी की जगह नए अफसरों को जिम्मेदारी

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2021 बैच के 8 अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश गिरेपुंजे के स्थान पर भी नए अफसर की नियुक्ति की गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

इन अफसरों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां:

  • उदित्य पुष्कर: नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक), दंतेवाड़ा।

  • आकाश कुमार शुक्ला: नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक), एसटीएफ बठेना, दुर्ग।

  • रोहित कुमार शाह: नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक), सुकमा।

  • रविन्द्र कुमार मीणा: नगर पुलिस अधीक्षक, कोरबा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक), बीजापुर।

  • अमन कुमार रमन कुमार झा: नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक), बीजापुर।

  • आकाश श्रीश्रीमाल: नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक), भानुप्रतापपुर, कांकेर।

  • अजय कुमार: नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन्स, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक), नारायणपुर।

  • अक्षय प्रमोद साबद्रा: नगर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक), नारायणपुर।

नक्सल मोर्चे पर नए अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सुकमा आईईडी हमले के बाद नक्सल प्रभावित जिलों में अनुभवी अफसरों की तैनाती की जा रही है। राज्य सरकार ने नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इन बदलावों को जरूरी कदम बताया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन