25th September 2026

BREAKING NEWS

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर

40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

Advertisment

: बीजापुर: नक्सली हमले में DRG के 8 जवान और 1 ड्राइवर शहीद, IED से उड़ाई गाड़ी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। बुधवार को नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम की गाड़ी को आईईडी (IED) ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस दर्दनाक घटना में DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।

कैसे हुआ हमला?

सूत्रों के अनुसार, DRG की टीम ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया। धमाका इतना जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

घटनास्थल पर शोक का माहौल

हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर उच्च अधिकारी पहुंचे और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने की निंदा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "यह हमला नक्सलियों की हताशा को दर्शाता है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

केंद्र सरकार का बयान

गृहमंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन