27th June 2026

BREAKING NEWS

कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

Advertisment

CG Crime : खाद व्यापारी से 7 लाख की लूट, बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर : जांजगीर-चांपा जिले के नैला में एक बड़ी वारदात सामने आई है जहाँ खाद व्यापारी से सात लाख रुपये से अधिक की लूट की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी विजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

नैला के व्यापारी का नाम अरुण अग्रवाल है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह कलेक्शन की राशि बैग में रखकर स्कूटी से जा रहा था तभी नैला में दो बदमाश पैदल आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने देसी कट्टा दिखाकर उसे डराया और बैग में रखे सात लाख रुपये से अधिक की राशि लेकर दोनों फरार हो गए।

फिलहाल, घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर व्यापारी के साथ घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हुई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और व्यापारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।लूट की इस बड़ी वारदात को लेकर एसपी विजय पांडेय ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं मौके पर पहुँचे थे। बदमाशों की पतासाजी के लिए पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन