26th June 2026

BREAKING NEWS

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अब क्षेत्रीय कार्यालय में करवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका की जांच

रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

युवाओं को मिलेगा नया अवसर

Advertisment

फिल्मी अंदाज में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : ट्रक के खुफिया चैंबर से 150 किलो माल बरामद

कवर्धा : कबीरधाम पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ट्रक से गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रविवार सुबह पुलिस ने चिल्फी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त किया है. साथ ही तस्करी में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. आरोपी ओडिसा से ट्रक में गांजा भरकर दिल्ली की ओर ले जा रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिकस, चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि PB-02-EJ -3009 नंबर ट्रक में 2 संदिग्ध लोग गैरकानूनी समान लेकर दिल्ली की ओर जा रहे हैं. इसके बाद चिल्फी पुलिस ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी.

फिल्मी स्टाइल में तस्करी

चेकपोस्ट पर एक ट्रक पहुंची, जिसकी तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए. वाहन के डाला के नीचे खुफिया चैंबर बनाया गया था, जिसमें 100 से अधिक पैकेट्स में भरे लगभग 1.50 क्विंटल गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने तस्करी में शामिल दोनों आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया और थाना ले गई, फिलहाल आरोपियों से पुछताछ किया जा रहा है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन