8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG Crime : 13 साल के मासूम पर चाकू से हमला, मामा ने किया वार – बच्चे ने मरने का नाटक कर बचाई जान

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल के मासूम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन अपनी सूझबूझ से उसने अपनी जान बचा ली। बच्चे को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के ही परिचित मामा ने उस पर हमला किया, लेकिन आरोपी मामा की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पोलइ मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा के बटाहि पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, लिमतारा निवासी बच्चा दोपहर में अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। तभी परिचित का कोई मामा वहां आया और चॉकलेट देने के बहाने उसे बुलाकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर ले गया और चाकू से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे ने तुरंत मरने का नाटक किया, जिससे आरोपी उसे मरा समझकर वहां झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। उसके बाद गंभीर स्थिति में बच्चा झाड़ियों से बाहर निकलने में सफल हुआ और राहगीरों ने उसे खून से लथपथ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बच्चे को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल बच्चा बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए पुलिस को आरोपी की पहचान और हमले के कारण का पता अभी नहीं चल सका है।

पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। बच्चे के होश में आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि हमला क्यों किया गया और आरोपी मामा कौन है। फ़िलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन