18th August 2026

BREAKING NEWS

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं का रैंप वॉक विवाद पर विभाग का स्पष्टीकरण, कहा- अपनी इच्छा से लिया था हिस्सा

छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, 25 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

कांगो में इबोला का कहर! 2,325 मौतों और 5 हजार संक्रमण के बीच WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

Advertisment

Ratan Lal Dangi मामले में नया खुलासा : महिला ने सीनियर IPSकी पत्नी के भी लिए थे आपत्तिजनक तस्वीरें

Media Yodha Desk Mon, Oct 27, 2025

रायपुर : यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे सीनियर आईपीएस रतन लाल डांगी के मामले में एक नया और बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक़ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले महिला ने रतन लाल डांगी की पत्नी के भी आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे।

आरोप लगाने वाली महिला ने खुद को ब्यूटीशियन बताकर डांगी की पत्नी से नजदीकी बनाई और फिर धोखे से उनकी पत्नी की तस्वीरें ली थी। आरोप लगाने वाली महिला रतन लाल डांगी के घर पर ब्यूटी सर्विस के नाम पर दाखिल हुई थी। उन्हीं फोटो को दिखाकर महिला ने ब्लैकमेल का खेल शुरू किया था।

बताया जा रहा है कि, यह पूरा वाकया तब हुआ था जब रतन लाल डांगी सरगुजा में बतौर आईजी पदस्थ थे। इसी दौरान ने महिला ने डांगी की पत्नी से नजदीकी बढ़ाई थे और उनका भरोसा जीता था।

छत्तीसगढ़ में सेवारत 2003 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर रतन लाल डांगी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगे है। यह आरोप एक सब इन्स्पेक्टर की पत्नी ने लगाया है। वही आईपीएस रतनलाल डांगी ने इसकी शिकायत डीजीपी से की है। आईपीएस रतनलाल डांगी का कहना हैं कि, यह प्रकरण ब्लैकमेल से जुड़ा हुआ है। खुद को पीड़ित बताने वाली महिला उन्हें लम्बे वक़्त से ब्लैकमेल कर रही थी। हालांकि इस मामले पर खुद रतन लाल डांगी ने ही प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को 14 बिंदुओं का पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच की मांग की थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन