4th July 2026

BREAKING NEWS

'ऑपरेशन बॉज' के तहत लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा TOD स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली में तैयार होगा पहला रेडिएशन-प्रूफ CBRN कमांड सेंटर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Advertisment

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा स्थिर, अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की उम्मीद नहीं

Media Yodha Desk Thu, Feb 19, 2026

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान भी अगले 5 दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा। मौसम सारांश के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। इस अवधि में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। वर्तमान में प्रदेश के ऊपर किसी भी तरह की प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों के बाद भी मौसम के रुख में किसी तरह के बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं और तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रहेगा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन