3rd July 2026

BREAKING NEWS

'ऑपरेशन बॉज' के तहत लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा TOD स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली में तैयार होगा पहला रेडिएशन-प्रूफ CBRN कमांड सेंटर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Advertisment

फैक्ट्री में चोरी कर फरार हुए 2 चोर गिरफ्तार : 'ऑपरेशन बॉज' के तहत लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Media Yodha Desk Fri, Jul 3, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना लोरमी के अंतर्गत ग्राम नवलपुर महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी के फरार आरोपी की पता तलाश करने हेतु लोरमी पुलिस की विशेष टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसमें डेढ़ माह से फरार चल रहे 02 आरोपी को पकड़ने में मिला सफलता।

दिनांक 26.05.2026 को प्रार्थी हेमंत कुमार कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 36 साल निवासी नवलपुर थाना लोरमी, जिला मुंगेली द्वारा थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.05.2026 को प्रार्थी के पिता का दशगात्र कार्यकम प्रस्तावित होने से दिनांक 23.05.2026 के रात्रि करीब 11 बजे प्रार्थी एवं परिवार के लोग दशगात्र हेतु समान बनवाने मे व्यस्त थे कि प्रार्थी के घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर उसके खेत प्लाट में महामाया गुड़ फैक्ट्री है, जो विगत दो वर्ष से बंद है। फैक्ट्री में बने कमरों में बिजली समान रखा हुआ जिसमें दिनांक 23-24.05.2026 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा गुड़ फैक्ट्री स्थित कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे चरखा मोटर, जूस मोटर, चैन कुप्पी ब्लाक, लोहे का कबाड़ी समान, चरखा स्टार्टर, इलेवन केबी लाईन डिस्क ग्रिफर एवं फैक्ट्री का लोहे का सामान कीमती 66000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दिनांक 26.05.2026 को रात्रि में पुनः प्रार्थी के गुड़ फैक्ट्री मे चोरी करने पर आरोपी मनीष देवार,कन्हैया उर्फ बोदकू देवार,शंकर देवार (कबाड़ी दुकान संचालक), असगर खान (कबाड़ी दुकान संचालक) से चोरी गये मशरूका कीमती 28000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-04 केवी-6682 कीमती 45000 रूपये, टीवीएस लूना बिना नंबर कीमती 15000 रूपये एवं पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-09 जेआर-6326 कीमती 04 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 4,88,000 रूपये को जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपीगण (1) मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल, (2) कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष, (3) शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी (कबाड़ी संचालक) (4) असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली (कबाड़ी संचालक) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 28.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी, फरार आरोपियों की निश्चित पता ठिकानो में लगातार दबिश दी जा रही थी कि अंततः दिनांक 03.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर दबिश देकर फरार आरोपी 1. बीनू देवार 2. करमदाता देवार को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी 1.बीनू देवार पिता राजकुमार उम्र 24 वर्ष 2. करमदाता देवार पिता तारा उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी देवारपारा लोरमी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, प्रआर. दयाल गवास्कर, लोकेश्वर कौशिक, चंद्रकुमार ध्रुव, आर. राजू साहू, युगल किशोर, देवीचंद नवरंग,दिलेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:-
1. मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल,
2. कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष,
3. शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी
4. असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली
गिरफ्तार आरोपी :-
1. बीनू देवार पिता राजकुमार उम्र 24 वर्ष
2. करमदाता देवार पिता तारा उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी देवारपारा लोरमी

पूर्व में जप्ती:-
1. चोरी गये सामान कीमती 28,000 रूपये,
2. घटना में प्रयुक्त 01 लूना कीमती 15,000 रूपये, 01 डिलक्स मो.सा. 45000 रूपये
3. पीकप वाहन कीमती 4,00,000 रूपये जुमला कीमती 4,88,000 रूपये

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन