30th September 2026

BREAKING NEWS

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

विकास के दावों की खुली पोल : मुक्तिधाम में शेड न होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल तले किया अंतिम संस्कार

Media Yodha Desk Mon, Sep 15, 2025

कवर्धा : जिले में सरकारी सिस्टम की पोल खाेलने वाला मामला सामने आया है, जहां मुक्तिधाम शेड नहीं होने पर बारिश के बीच ग्रामीणों ने तिरपाल तानकर मृत बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया. पूरा मामला पंडरिया ब्लॉक के ग्राम डोंगरिया खुर्द का है. गांव में मुक्तिधाम शेड का अभाव शासन-प्रशासन के विकास के तमाम दावों की हकीकत को उजागर करता है.

दरअसल रविवार को गांव में लगातार बारिश हो रही थी. मुक्तिधाम में शेड नहीं होने से ग्रामीणों को मजबूरी में तिरपाल तानकर उसके नीचे मृत बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा.

बारिश में भीगते हुए लोगों ने तिरपाल ढककर अंतिम संस्कार किया. ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम में बुनियादी सुविधा नहीं होने से आए दिन ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शासन-प्रशासन जल्द इस समस्या का समाधान करें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन