30th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

CG NEWS : न्यायधानी में ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां, कार सवार युवकों ने सड़क पर मचाया हुड़दंग

Media Yodha Desk Thu, Sep 18, 2025

बिलासपुर : प्रदेश की न्यायधानी के नाम से मशहूर बिलासपुर में अमीरजादों का सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का खेल बदस्तूर जारी है. बीती रात कानून-व्यवस्था को ताक पर मस्तूरी रोड पर 15 से 20 कारों में सवार युवक जमकर उपद्रव करते रहे. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी गाड़ियों को जब्त किया.

यह पहला मौका नहीं है, जब न्यायधानी में रईसजादों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो. दो महीने पहले भाजपा नेता के करीबी और रसूखदार लड़कों नई कार खरीद कर लड़कों ने रील्स बनाने के लिए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था, जिसका ड्रोन से वीडियो शूट कर नई कार खरीदने का जश्न भी मनाया. जिससे लोग परेशान होते रहे.

पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इस पर रतनपुर रोड पर तैनात प्रभारी एएसआई केके मरकाम और स्टाफ ने सभी गाड़ियों को रोक कर 2000-2000 की चालानी कार्रवाई की. लेकिन एडिशनल एसपी ने पूरे वाकये में शामिल न तो लड़कों के नाम बताए और न ही जिन गाड़ियों को चालान किया गया है, उनका नंबर बताया.

रईसजादों पर FIR करने की बजाय सिर्फ जुर्माने की कार्रवाई की थी. इस पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच ने राज्य शासन से जवाब मांगा था, जिसके बाद पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन