18th May 2026

BREAKING NEWS

अनिल टुटेजा को जमानत, शर्त- किसी अधिकारी से नहीं करेंगे संपर्क, छत्तीसगढ़ से रहेंगे बाहर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, डायल-112 के 400 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक बस हादसा, शिक्षिका की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

20 मई को सभी मेडिकल शॉप बंद, दवा खरीदने वालों के लिए जरूरी अलर्ट

Advertisment

CG Suicide Case : ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित महिला ने लिखा सुसाइड नोट, छत से कूदकर दी जान

Media Yodha Desk Tue, Oct 28, 2025

CG Suicide Case: 'आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे परिवार वाले (ससुराल पक्ष) घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है।

आज मेरा चिरहरन किए। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा। पापा मैं तंग आ गई हूं। इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं। आप अपना ख्याल रखना।'

जगदलपुर के करपावंड की रहने वाली महिला ने ये सुसाइड नोट अपने पापा को लिखा फिर छत से कूदकर जान दे दी। घटना 15 अक्टूबर की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जो महिला की मौत के 10-12 दिन बाद सामने आया। मामला करपावंड थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद ससुराल वाले शुरुआत में इसे सामान्य घटना बता रहे थे। लेकिन सुसाइड नोट सामने आने के बाद अब पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने 26 अक्टूबर को महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, अलग-अलग लोगों से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108 , 115 (2), 296, 351 (2) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन