25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ के चिरमिरी के तीन युवाओं ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, अब इटली में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ के छोटे से शहर चिरमिरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। यहां के तीन युवा पावरलिफ्टर – दिवस प्रसाद, रवि कुमार (गोल्डी) और पिंटू मलिक – ने देहरादून में आयोजित ‘प्रो लीग 2025 नॉर्थ इंडिया एंड फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप’ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।


400 प्रतिभागियों में बाजी मारी, अब इटली में दिखाएंगे दम

13 अप्रैल को हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 400 से अधिक एथलीट शामिल हुए थे। चिरमिरी के तीनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यही नहीं, इन खिलाड़ियों का चयन अब इटली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जहां पूरे भारत से केवल 18 खिलाड़ियों को चुना गया है।


“अब लक्ष्य इटली से गोल्ड लाना है” – रवि कुमार (गोल्डी)

पावरलिफ्टर रवि कुमार ने बताया, “हम चार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से देहरादून गए थे, जिनमें तीन चिरमिरी से थे। सभी ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है – हमारा अगला लक्ष्य इटली से गोल्ड लाना है।”


“छोटे शहर से बड़े मंच तक” – दिवस प्रसाद

दिवस प्रसाद ने कहा, “छोटे शहर से निकलकर इतने बड़े मंच पर जीत दर्ज करना आसान नहीं था। लेकिन लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास ने हमें यह मुकाम दिलाया। अब जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, क्योंकि हमें देश और प्रदेश की उम्मीदों पर खरा उतरना है।”


“खेल के जरिए बनना है प्रेरणा” – पिंटू मलिक

पिंटू मलिक ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारी यह सफलता चिरमिरी और आसपास के युवाओं के लिए प्रेरणा बने। अगर जुनून और मेहनत हो, तो कोई भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। इटली में हम सिर्फ खेलने नहीं जा रहे, देश के लिए गोल्ड लाने का संकल्प लेकर जा रहे हैं।”


बिलासपुर के निसार अहमद ने भी दिलाया गर्व

इस प्रतियोगिता में बिलासपुर के निसार अहमद ने भी अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। उनके प्रदर्शन की भी जमकर सराहना हो रही है।


चिरमिरी में जश्न का माहौल

तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से चिरमिरी में जश्न का माहौल है। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने मिठाइयां बांटीं, स्वागत समारोह आयोजित किए और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन