16th October 2026

BREAKING NEWS

26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

छत्तीसगढ़ में पूर्व सरपंच के निवास पर वन विभाग का छापा, लाखों की अवैध सागौन लकड़ी बरामद

Advertisment

CG Crime : ATM मशीन उखाड़कर ले जाने की कोशिश नाकाम, कैश नहीं निकाल सके चोर, CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

Media Yodha Desk Mon, Jul 20, 2026

CG Crime: बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है. रविवार रात पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे लूटना का प्रयास किया. हालांकि वह कैश निकालने में सफल नहीं हो सके. वारदात के बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर गी छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामला नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स से रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. जब काफी कोशिशों के बाद भी कैश नहीं निकाल पाए, तो कैश बॉक्स को वहीं सड़क पर छोड़कर फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध 

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाले में जुटी हुई है. वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी में कैद हुए संधिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल घटना में कितने लोग सामिल थे, यह सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन