28th July 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार तक गिरफ्तार छात्र नहीं छूटे तो फिर होगा प्रदर्शन, सौरव दास बोले- कपिल सिब्बल भी साथ

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों को बड़ी सौगात, 80 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधा

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

बदल रही है ग्रहों की चाल, जानिए किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे रहना होगा सतर्क; पढ़ें अपनी राशि का हाल

आकाश गुरुदीवान फिर बने महासचिव; बिलासपुर के बैमा नगोई के है निवासी

Advertisment

: सड़क निर्माण संघर्ष समिति की पहल ने दिलाई प्रशासकीय मंजूरी: ग्रामीणों में खुशी की लहर

admin Fri, Aug 9, 2024

आखिरकार सड़क निर्माण संघर्ष समिति की मेहनत रंग लाई है।

प्रशासन ने बिच्छीकानी से जमरगी बी तक सड़क निर्माण के लिए प्रशासकीय मंजूरी दे दी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने विधायक गोमती साईं के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद अब सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

ग्रामीणों की लंबे समय से थी मांग

विकासखंड अंतर्गत ग्राम जमरगी बी, बिच्छीकानी और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सड़क निर्माण के लिए प्रयास शुरू किया था। उनके प्रयासों से ग्राम बिच्छीकानी के ढुढरूपारा से जमरगी बी तक पक्की सड़क निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई थी , और इसे बजट में भी शामिल कर लिया गया था। परंतु प्रशासकीय स्वीकृति के अभाव में सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था।

विधायक गोमती साईं का मार्गदर्शन

इसके बाद संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने विधायक गोमती साईं से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। विधायक के मार्गदर्शन में सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोती लाल बंजारा , और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सड़क के अभाव में ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए , सड़क निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति की गुहार लगाई।

प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभाग को पत्र जारी किया और सड़क निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इस खबर के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब जल्द ही बिच्छीकानी से जमरगी बी तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा, जिससे ग्रामीणों की आवागमन की समस्या का समाधान हो सकेगा। ग्रामीणों ने विधायक गोमती साईं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में सिल्वर जीतने पर दी बधाई, मां के खेल भावना की प्रशंसा की भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए समिति गठित

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन