30th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 2 आरक्षकों को कर्तव्य लापरवाही पर सस्पेंड किया

Media Yodha Desk Fri, Oct 17, 2025

मुंगेली: थाना चिल्फी में पदस्थ 2 आरक्षकों को वर्दी हालत में आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। चूंकि उक्त आरक्षकों के द्वारा अनुशासित विभाग में पदस्थ रहकर विभागीय गरिमा के प्रतिकूल कार्य आचरण प्रदर्शित कर घोर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित किया मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने उक्त दोनों आरक्षक क्रमांक 221 राजेश ध्रुव, आरक्षक क्रमांक 323 मनोज कुमार सिंह को सस्पेंड कर रक्षित केंद्र मुंगेली में पदस्थ किया गया साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ड्यूटी के समय नशे की हालत में होना अस्वीकार्य है। यह न सिर्फ विभाग की साख को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आम जनता का भरोसा भी डगमगाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन