24th September 2026

BREAKING NEWS

24 सितंबर को इन 6 राशियों की बदल सकती है स्थिति, प्रेम-करियर से लेकर धन और सेहत तक जानें भविष्यफल

रायपुर में विधानसभा-मंत्रालय के बीच सिटी बस में लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

Advertisment

: रायपुर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन: राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने की देश की एकता को मजबूत करने की पहल

admin Tue, Oct 29, 2024

रायपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ भाग लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन तेलीबांधा रायपुर में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और खिलाड़ियों के साथ दौड़ में भाग लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, अन्नकूट, राज्य स्थापना दिवस और आने वाले छठ महापर्व की बधाई भी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने इस कार्यक्रम के दौरान बताया कि 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर किया जाता है जिसका उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और राष्ट्र की एकता और अखंडता की भावना को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री रामविचार नेताम, टंकाराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, लक्ष्मी राजवाड़ा, धार्मिक गुरु खुशवंत साहेब और पुरंदर मिश्रा ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री रामविचार नेताम ने राज्यवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि एकता दिवस के इस पावन अवसर पर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं, मंत्री टंकाराम वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करना होगा। इस वर्ष 31 अक्टूबर को दिवाली होने के कारण, राज्य सरकार ने 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन 29 अक्टूबर को किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन