10th October 2026

BREAKING NEWS

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

गुरुग्राम में ध्रुव राठी को घर से पुलिस ने लिया हिरासत में, दिल्ली में 150 प्रदर्शनकारी पकड़े गए

साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला पुरस्कार, CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित

आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए जान लें ये तरीका

Advertisment

CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश होगा धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक, बजट सत्र का 12वां दिन आज

Media Yodha Desk Tue, Mar 17, 2026

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही सदन में आज धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश होगा। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ ही मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही के दौरान पत्रों को पटल पर रखेंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे। इसके अलावा विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे। सदन की कार्यवाही के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे।

वहीं मंत्री टंक राम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य सदन के पटल पर रखेंगे। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन