10th October 2026

BREAKING NEWS

गुरुग्राम में ध्रुव राठी को घर से पुलिस ने लिया हिरासत में, दिल्ली में 150 प्रदर्शनकारी पकड़े गए

साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला पुरस्कार, CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित

आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए जान लें ये तरीका

16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले, जानें टिकट की कीमत और बुकिंग की तारीख

अब 70% तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं, सरकार का बड़ा कदम

Advertisment

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 का रोमांच : 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले, जानें टिकट की कीमत और बुकिंग की तारीख

Media Yodha Desk Sat, Oct 10, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला T20 क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलने जा रहा है। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मुकाबलों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

250 रुपए में देख सकेंगे भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले महिला T20 मैचों को देखने के लिए दर्शकों को अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध होंगे। लोअर स्टैंड के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 250 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं, दो टिकटों का कॉम्बो 350 रुपए में और तीनों मैचों को देखने के लिए सीरीज टिकट 499 रुपए में उपलब्ध होगा।

सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम टिकटों के दाम

आयोजकों ने दर्शकों की सुविधा के लिए टिकटों की विभिन्न श्रेणियां निर्धारित की हैं। इनके अनुसार कीमतें इस प्रकार हैं:

  • लोअर स्टैंड: 250 रुपए

  • दो टिकटों का कॉम्बो: 350 रुपए

  • तीनों मैचों का सीरीज टिकट: 499 रुपए

  • सिल्वर टिकट: 2,000 रुपए

  • गोल्ड टिकट: 2,500 रुपए

  • प्लैटिनम टिकट: 3,500 रुपए

  • सिंगल कॉर्पोरेट टिकट: 3,500 रुपए

  • कॉर्पोरेट टिकट: 70,000 रुपए

दर्शक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार टिकट की श्रेणी चुन सकेंगे।

डिजिटल टिकट से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

मैचों के लिए टिकट व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। दर्शकों को फिजिकल टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर टिकट के QR कोड को स्कैन करने के बाद एंट्री मिलेगी।

टिकट बुकिंग के नियमों के मुताबिक, एक व्यक्ति एक आईडी से एक बार में अधिकतम छह टिकट बुक कर सकेगा। टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

ग्राउंड वाटर मामले में क्लीयरेंस, स्टेडियम में स्थापित हुआ STP

मैचों के आयोजन से पहले स्टेडियम में भूजल के उपयोग से जुड़ा NGT प्रकरण भी चर्चा में रहा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मैच आयोजित करने के लिए न्यायालय से क्लीयरेंस मिल गई है। इसके अलावा, स्टेडियम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है।

भूजल के उपयोग पर निगरानी रखने के लिए फ्लो मीटर भी लगाया गया है। इसके माध्यम से स्टेडियम में इस्तेमाल होने वाले पानी की मात्रा पर नजर रखी जा सकेगी।

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाली इस T20 सीरीज से रायपुर के क्रिकेट प्रशंसकों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का रोमांच देखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन