18th October 2026

BREAKING NEWS

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

चलती कार के बोनट पर लेटी युवती, दरवाजों पर लटककर किया डांस; वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

रायपुर में आज दूसरा T20 मुकाबला, टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका, स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा रच सकती हैं

Advertisment

Weather Forecast Chhattisgarh : आज बरसेंगे बादल, 12 जिलों में यलो अलर्ट; शुक्रवार से मानसून की रफ्तार होगी धीमी

Media Yodha Desk Thu, Aug 27, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच गया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में 863.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 882.4 मिमी है। इस तरह प्रदेश में सामान्य बारिश से महज 2 फीसदी की कमी रह गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, कोरिया में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी देखी जा सकती है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश ने सामान्य आंकड़े के करीब पहुंचकर बारिश की कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से सामान्य बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना बनी हुई है।

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय मौसम परिस्थितियों के अनुसार बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन