मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता : संपत्ति संबंधी अपराध का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बाल सम्प्रेषण गृह भेजे गए
जरहागांव:- प्रार्थी जगदीश माथुर पिता रोहित माथुर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लौदा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम ढोठमा मे है कि दिनांक 06.06.2026 को दुकान बंद कर घर चला गया था कि दिनांक 09.06.2026 की रात्रि लगभग 02.44 बजे सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर राशन सामग्री चोरी कर रहे हैं की सूचना पर दुकान पहुंचने पर ग्रामवासियों की उपस्थिति में जांच करने पर पाया गया कि दुकान से 01 बोरी चांवल एवं 50 किलो शक्कर 02 बोरी 01 क्विटल चोरी कर सोनालिका ट्रैक्टर में लोड कर दिया था, ग्रामीणों के पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया की प्रार्थी/सूचक जगदीश माथुर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 305(ए), 331(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण संपत्ति संबंधी होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा बीट प्रणाली के तहत आरोपियों की पतासाजी की गई।
विवेचना के दौरान मौके मे गवाहों के समक्ष एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर, चावल, शक्कर तथा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल जप्त किया गया। जप्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6,03,000 है। ट्रैक्टर वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर वाहन स्वामी विशाल साहू पिता लक्ष्मण उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ढोठमा, थाना जरहागाँव पूछताछ में उसने अपने साथी विकास उर्फ गोलू साहू पिता महारथी उम्र 20 वर्ष निवासी ढोठमा व 02 विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करना करने पर अपराध सिद्ध पाए जाने पर आरोपीकृ विशाल साहू व विकास साहू को दिनांक 11.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। वहीं प्रकरण में संलिप्त 02 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड मुंगेली के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया।
मुंगेली पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.श्रीमती शोभा यादव (प्रभारी, जरहागांव), सउनि लखीराम नेताम (बीट प्रभारी), प्र.आर. अयोध्या कोशले, आर. उमेश सोनवानी, चारूचंद्र नेताम, राजचन्द्र जोशी (बीट आरक्षक) की अहम भुमिका रही।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन