1st October 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

मौसम विभाग की चेतावनी : छठ पर्व पर CG के कई इलाकों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना

Media Yodha Desk Sun, Oct 26, 2025

रायपुर : छठ पर्व पर बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सिस्टम के कारण कल से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिनों तक बादल गरजने के साथ बारिश के आसार है।

रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, जशपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी रायपुर में दिन भर हल्के बादल छाए रहे, जिसकी वजह से उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं आज भी रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका 

29 अक्टूबर को भी बीजापुर और दंतेवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। साथ ही कांकेर,कोंडागांव नारायणपुर, बस्तर,सुकमा, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन