संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : लोरमी में चोरी का मामला सुलझा
जिला मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों चोरी, लूट एवं नकबजनी के प्रकरणों में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस को चोरी के प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई।
प्रार्थी रोशन सिंह राजपूत पिता महेन्द्र सिंह राजपूत, निवासी वार्ड क्रमांक 09 मजगांव, थाना लोरमी, जिला मुंगेली द्वारा दिनांक 11.09.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह जय इलेक्ट्रॉनिक दुकान, रानीगांव लोरमी में काम करता है। दिनांक 02.09.2026 को सुबह करीब 09:00 बजे वह अपनी साइकिल से दुकान में काम करने गया था। उसने अपनी साइकिल को जोतपुरी स्वीट्स के बगल में खड़ा किया था। शाम करीब 07:00 बजे काम से वापस लौटकर साइकिल लेने पहुंचा तो साइकिल वहां नहीं मिली। आसपास पता तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा घटनास्थल की बारीकी से तस्दीक करते हुए बेसिक पुलिसिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीजा (दैजा) निवासी संदेही रमेश कुमार खुंटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को साइकिल चोरी करना तथा अन्य स्थानों से भी कुल 06 अन्य साइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी रमेश कुमार खूंटे के कब्जे से कुल 07 नग साइकिल 1. ब्रीज कंपनी की हरे रंग की 22 इंच साइकिल 2. हीरो कंपनी की हरे रंग की 22 इंच साइकिल 3. हीरो कंपनी की हरे रंग की साइकिल 4. हरे रंग की पुरानी साइकिल 5. लाल रंग की रेंजर साइकिल 6. ब्लास्टर कंपनी की लाल रंग की रेंजर साइकिल 7. लाइनर कंपनी की हरे रंग की रेंजर साइकिल को जप्त कर आरोपी रमेश कुमार खुंटे पिता स्व. छोटू खुंटे, उम्र 52 वर्ष, निवासी बीजा (दैजा), थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर दिनांक 12.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), प्र.आर. दयाल गवास्कर, आर. राजू साहू, रेखराम नेताम, युगल किशोर उपाध्याय एवं ईश्वर मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन