14th September 2026

BREAKING NEWS

ग्रह-नक्षत्र बदलेंगे दिन का रुख, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

9/11 हमले से जुड़े अहम खुलासे

एशिया कप 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, यहां जानें मैच की पूरी डिटेल और LIVE स्ट्रीमिंग

लोरमी में चोरी का मामला सुलझा

7 घंटे तक चला मान-मनौव्वल का दौर

Advertisment

कोरबा में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक : 7 घंटे तक चला मान-मनौव्वल का दौर

Media Yodha Desk Sun, Sep 13, 2026

कोरबा : प्रदेश की ऊर्जाधानी से 150 फीट की ऊंचाई पर हाईवोल्टेज ड्रामा का लाइव वीडियो सामने है, जिसमें शराब के नशे में धुत युवक ने हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। करीबन सात घंटे मान-मनौव्वल के बाद युवक के नीचे उतरने पर परिजनों के साथ गांव वाले और पुलिस ने राहत की सांस ली.

घटना करतला थाना के नोन्दरहा बरकोंना गांव का है, जहां युवक देव सिंह राठिया शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया. दो बच्चों का पिता देव सिंह नशे में धुत होकर कभी टॉवर में ऊपर-नीचे होता रहा. इधर नीचे खड़े पत्नी, बच्चे और गांव वाले उसे उतरने के लिए घंटो गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ.

खबर आग की तरह फैली और मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर करतला थाना प्रभारी गणेश यादव टीम के साथ पहुंचे, तहसीलदार को भी बुलाया गया. आखिरकार 7 घंटे की कड़ी समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया, तब जाकर परिजनों के साथ गांव वालों और पुलिस ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन