13th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

बैंक अकाउंट और मोबाइल वॉलेट ऐसे रखें सुरक्षित

Advertisment

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी : रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

Media Yodha Desk Sun, Sep 13, 2026

CG Weather Update: बस्तर के ऊपर बने मौसम सिस्टम और सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को रुक-रुककर बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

आज और कल कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। हालांकि सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते सोमवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में दिखा सिस्टम का असर

सितंबर के 12 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान प्रदेश में दो मौसम सिस्टम बने हैं। इनके प्रभाव से अब तक राज्य में करीब 84 मिमी और रायपुर जिले में 97.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बस्तर क्षेत्र में देखने को मिला है, लेकिन रायपुर और दुर्ग संभाग भी इससे प्रभावित हुए हैं।

शनिवार को रात में बारिश के बाद सुबह कुछ समय के लिए आसमान साफ रहा। इसके बाद अचानक घने बादल छा गए और कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश शुरू हो गई। शाम तक बादल इतने घने हो गए कि दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन