14th October 2026

BREAKING NEWS

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, जानें सभी राशियों का भविष्य

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

Advertisment

शर्मनाक : कोतवाल रेप के आरोप में गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच और बच्ची के साथ दरिंदगी

Media Yodha Desk Thu, Jun 11, 2026

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार मासूम बालिका अपनी सहेली के साथ गांव में खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कोतवाल ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया।

आरोपी ने पहले बालिका को चॉकलेट लेने के लिए दुकान भेजा। जब वह वापस लौटी तो उसने उसकी सहेली को किसी सामान के बहाने दुकान भेज दिया। आरोप है कि सहेली के वहां से जाने के बाद आरोपी ने बालिका को टीवी दिखाने का झांसा दिया और अपने घर ले गया। घर के अंदर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद डौंडीलोहारा थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है तथा पीड़ित बालिका और उसके परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन