14th October 2026

BREAKING NEWS

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, जानें सभी राशियों का भविष्य

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

Advertisment

Mungeli News : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मुंगेली पुलिस द्वारा "Sunday On Cycle" कार्यक्रम का आयोजन

Media Yodha Desk Sun, Jun 7, 2026

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 में माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए Fit India Movement के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं फिटनेस को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रारंभ की गई Fit India Cycling Drive आज एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन के रूप में विकसित होकर "Sunday On Cycle" अभियान के रूप में संचालित की जा रही है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 07 जून 2026 (रविवार) को जिला मुंगेली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली एवं थाना लोरमी में "Sunday On Cycle" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिये। मुंगेली में रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल एवं थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली परिसर से साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। रैली थाना सिटी कोतवाली से प्रारंभ होकर दाऊपारा चौक, रेस्ट हाउस, लोरमी तिराहा एवं पड़ाव चौक होते हुए पुनः थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान मुंगेली पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियो के द्वारा साइकिलिंग करते हुए नागरिकों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार लोरमी में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में थाना लोरमी परिसर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली रेस्ट हाउस चौक, बस स्टैंड एवं तहसील चौक होते हुए पुनः थाना लोरमी पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों व आमजन, स्कूली बच्चों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा आमजन को भी फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से साइकिल चलाने हेतु प्रेरित किया। मुंगेली पुलिस द्वारा इस अभियान को सफल बनाने हेतु जिले के कुल 90 अधिकारी-कर्मचारियों का पंजीयन फिट इंडिया पोर्टल में कराया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं फिट भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से साइकिलिंग एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनाने का संकल्प लिया। मुंगेली पुलिस द्वारा भविष्य में भी फिट इंडिया अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन