24th September 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में शासकीय राशि के अनाधिकृत अंतरण का मामला, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Advertisment

: "दिवाली पर छत्तीसगढ़ SI भर्ती परिणाम से चयनित उम्मीदवारों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार"

admin Tue, Oct 29, 2024

छत्तीसगढ़ में दिवाली के अवसर पर सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती का परिणाम घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की खुशियों में चार चांद लग गए। परिणाम घोषित होने से उत्साहित इन उम्मीदवारों ने नवा रायपुर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

इस मौके पर लगभग 30 से 40 चयनित उम्मीदवार अपने परिवार के साथ उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। भिलाई से आईं दुलरबाई देवांगन ने अपने पोते और पोती की इस सफलता के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री साय को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लंबे समय से इंतजार के बाद उनके पोते तिलक देवांगन और उनकी पोती की पत्नी भारती देवांगन का चयन SI भर्ती में हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दिवाली आप सभी के लिए विशेष है। आप सभी अपने चयन की इस खुशी को मनाएं और दिवाली तथा राज्य स्थापना दिवस पर दीप जलाएं। मुख्यमंत्री ने चयनित उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी अब एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। जनता के संरक्षक के रूप में आपको न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी है बल्कि नक्सल चुनौती का भी सामना करना होगा।" मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण के बाद सभी चयनित उम्मीदवार पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार जल्द ही चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में अपना प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के इन प्रेरणादायक शब्दों से चयनित उम्मीदवारों का हौसला और बढ़ गया।इस अवसर पर उम्मीदवारों के परिवारजन भी गर्वित महसूस कर रहे थे और उन्होंने भी इस खुशी के मौके का भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन