28th July 2026

BREAKING NEWS

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बरसेंगे बादल

मंगलवार तक गिरफ्तार छात्र नहीं छूटे तो फिर होगा प्रदर्शन, सौरव दास बोले- कपिल सिब्बल भी साथ

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों को बड़ी सौगात, 80 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधा

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

बदल रही है ग्रहों की चाल, जानिए किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे रहना होगा सतर्क; पढ़ें अपनी राशि का हाल

Advertisment

: "रायपुर में राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आज होगा शुभारंभ, किसानों और छात्रों को मिलेगा नवाचारों का लाभ"

admin Wed, Oct 23, 2024

मुख्यमंत्री आज रायपुर में राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह मेला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर किसानों को कई महत्वपूर्ण फसलों की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता राज्य के किसान मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।

राष्ट्रीय किसान मेले के दौरान प्रतिदिन किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान क्षेत्र में उगाई जा रही फसलों और कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण कराया जाएगा। मेले से पहले इस कार्यक्रम में एक रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें 2000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों की टीमों ने हिस्सा लिया । किसानों के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को कृषि रसायनों और उर्वरकों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, रोजगार के अवसरों के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी जा रही है। रोजगार मेला 22 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस आयोजन के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उद्योग अकादमिक बैठक के साथ-साथ एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मेले का भी आयोजन किया गया है।

युवाओं के लिए आयोजित यूथ कॉन्क्लेव के दौरान छात्रों को स्टार्टअप्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मेले में छत्तीसगढ़ राज्य के इनक्यूबेटर्स और उद्योगों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। स्टूडेंट्स स्टार्टअप विशेषज्ञों से मुलाकात कर स्टार्टअप की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। इस कृषि प्रदर्शनी में कोई भी किसान भाग ले सकता है, इसके अलावा कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

इस मेले का उद्देश्य किसानों और छात्रों को न सिर्फ कृषि से संबंधित नई तकनीकों और उपकरणों से अवगत कराना है, बल्कि उन्हें रोजगार और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं से जोड़ना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन