20th May 2026

BREAKING NEWS

साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

11 पूर्व सरपंचों को जेल भेजने का SDM कोर्ट ने दिया आदेश

जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद एल्बिनो भालू, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, 4 राज्यों के CM शामिल

Advertisment

Chhattisgarh : नगर पंचायत अध्यक्ष को बड़ा झटका, अतिक्रमण मामले में कोर्ट ने दिए बेदखली के निर्देश

Media Yodha Desk Thu, Sep 25, 2025

बालोद: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में तहसीलदार न्यायालय ने भाजपा समर्थित नगर पंचायत गुरूर के अध्यक्ष प्रदीप साहू के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी किया है. न्यायालय ने प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि 26 सितंबर से पहले अतिक्रमित भूमि पर कार्रवाई की जाए और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए.

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 के किनारे स्थित 12.69 वर्ग मीटर शासकीय जमीन पर मकान बनाकर अवैध कब्जा करने का आरोप है. न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने बेदखली की तैयारी तेज कर दी है. इस मामले को लेकर प्रदीप साहू ने हाईकोर्ट की शरण लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि न्यायालय का आदेश आया है, जिसकी सूचना मैंने जिला प्रशासन तक पहुंचा दी है. आवश्यकता पड़ी तो हम उच्च न्यायालय की शरण लेंगे.

क्या बीजेपी नेता के अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर‌?

अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या भाजपा के शासन में आम अतिक्रमणकारियों की तरह अब भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलेगा? इससे पहले गुरुर में अतिक्रमण के मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर को भी तोड़ा जा चुका है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन