25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

: बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के हिन्दू संत और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर के इस्कॉन टेंपल में कीर्तन किया जा रहा है.

admin Mon, Dec 2, 2024

भिलाई\दुर्ग: देश भर के इस्कॉन मंदिरों में बांग्लादेश के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कीर्तन किए गए. सेक्टर 6 इस्कॉन मंदिर में इस्कॉन भक्तों ने कीर्तन किया. हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई रायपुर के अध्यक्ष और अक्षय पात्र भिलाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष व्योमपद दास ने कहा कि कुछ दिनों से बांग्लादेश से हर रोज खबरें हो रही है कि हिंदू समाज और इस्कॉन के विभिन्न संतों को बंदी बनाया जा रहा है. उनके ऊपर प्रहार किया जा रहा है. जिससे इस्कॉन से जुड़े लोग चिंतित है.

भिलाई इस्कॉन टेंपल में कीर्तन: व्योमपद दास ने बताया कि हम शांति में आस्था रखने वाले लोग है. राजनीतिक लोग नहीं है.हमारी आध्यात्मिक संस्था है. हमारी संस्था का उद्देश्य है कि भगवत गीता, भागवत और हमारे वैदिक शास्त्रों के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाए. भगवान के दिव्य नाम का कीर्तन किया जाए. हम वहीं तक सीमित है.

बांग्लादेश में हिंदुओं और इस्कॉन की रक्षा करने की मांग: व्योमपद दास ने आगे बताया कि हरे कृष्ण मिशन से जुड़े लोग हजारों की संख्या में बांग्लादेश में है. हमारे सनातन धर्म की प्रशस्त और ताकतवर शक्ति बांग्लादेश में हैं. बांग्लादेश में वैष्णव संप्रदाय का बहुत बड़ा हिस्सा बांग्लादेश से उत्पन्न हुआ है. 500 सालों से ये संप्रदाय चल रहा है. उस देश से हमारे संस्था के आचार्य आए हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन