20th May 2026

BREAKING NEWS

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

डायल 112 सेवा वाहनों का कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में किया गया शुभारंभ

महंगाई के बीच अभिभावकों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ेगी

जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी! सही जवाब देना होगा अनिवार्य, नंबर मिटाया तो जुर्माना

Advertisment

Chhattisgarh : ट्रेन से ITBP जवानों की पिस्टल और कारतूस चोरी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Thu, Sep 4, 2025

बिलासपुर : हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल का पिट्ठू बैग चोरी हो गया. बैग में सर्विस रिवाल्वर, 4 मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस और मोबाइल के साथ 10 हजार रुपए कैश रखा हुआ था. बुधवार तड़के हुई घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और जीआरपी में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस रांची 40वीं बटालियन में एएसआई योगेन्द्र प्रसाद ओझा, प्रधान आरक्षक टेलीकाम जितेन्द्र सिंह और आरक्षक बुद्धदेव मलिक पदस्थ हैं. तीनों हटिया स्टेशन से हटिया-दुर्ग ट्रेन से दुर्ग के लिए रवाना हुए. रिजर्वेशन नहीं होने की वजह से तीनों जनरल कोच से सफर कर रहे थे.

यात्रा के दौरान एएसआई व प्रधान आरक्षक पिट्ठू बैग में अपना सर्विस पिस्टल, चार मैग्जीन, 24 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व 10 हजार रुपए नकद रख हुए थे.यात्रा के दौरान जवानों की रात 3 बजे चांपा स्टेशन पर आंख लग गई. सुबह 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो बैग गायब था. ओझा ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी. इस पर ओझा ने बताया कि वह बिलासपुर आ रहे हैं. इस पर उनके पहुंचने का इंतजार किया गया. जब वह पहुंच गए, तब तीनों स्टाफ ने जीआरपी को इस घटना की जानकारी दी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन