Chhattisgarh : तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कारीपानी गांव में जंगल से आए तेंदुए ने घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है।
घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, कारीपानी गांव में एक महिला घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल से तेंदुआ वहां पहुंच गया और घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बहीगांव में भी दिखाई दिया तेंदुआ
बताया जा रहा है कि आज सुबह तेंदुआ बहीगांव में भी दिखाई दिया। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों में हमले की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन