25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

बालोद में अवैध रेत खदान पर कार्रवाई : अवैध रेत खदान पर दबिश, 5 हाइवा वाहन और माउंटेन मशीन जब्त

बालोद | 5 मई 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक स्थित ग्राम बेलौदा के आश्रित गांव मर्रामखेड़ा में रविवार को खनिज विभाग ने अवैध रूप से संचालित रेत खदान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांच हाइवा वाहन और एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया।


🛑 सरपंच को मिली गाड़ियों की निगरानी की जिम्मेदारी

ग्राम पंचायत बेलौदा की सरपंच कांतिबाई ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा उन्हें इस छापेमारी की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। कार्रवाई के बाद विभाग के अधिकारियों ने उनसे सिर्फ यह कहा कि जब्त की गई गाड़ियों की देखरेख करें और सुनिश्चित करें कि कोई वाहन गांव से बाहर न जाए।

“यह हमारा आश्रित ग्राम है लेकिन हमें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई। बाहर के कुछ लोग यहां रेत निकाल रहे थे। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दिल्ली राजहरा के एक व्यक्ति द्वारा रेत खदान से रेत निकाली जा रही थी।”
– कांतिबाई, सरपंच


🧾 खनिज विभाग की प्रतिक्रिया

खनिज निरीक्षक शशांक सोनी ने पुष्टि की कि उन्हें क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

“वनांचल क्षेत्र के ग्राम मर्रामखेड़ा में बीते तीन दिनों से अवैध रेत खदान का संचालन हो रहा था। हमें जानकारी मिली और रविवार को हमने मौके पर पहुंचकर खदान को बंद कराया।”
– शशांक सोनी, खनिज निरीक्षक


🗳️ जनप्रतिनिधि भी हुए सक्रिय

तीन दिन पहले बालोद पहुंचे सांसद भोजराज नाग ने अवैध रेत खदानों को लेकर कड़ी कार्रवाई की बात मीडिया से कही थी। इसके बाद ही क्षेत्र में खनन के खिलाफ दबिश तेज़ हुई है।

👉 इसी बीच गुरूर ब्लॉक के ग्राम भैंसमुंडी में भी स्थानीय लोगों ने रात के अंधेरे में महानदी से अवैध रेत खनन का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन