18th May 2026

BREAKING NEWS

बुलडोजर एक्शन के बाद बेघर हुआ बुजुर्ग, न्याय की मांग लेकर चढ़ा हाइटेंशन टावर पर!

अनिल टुटेजा को जमानत, शर्त- किसी अधिकारी से नहीं करेंगे संपर्क, छत्तीसगढ़ से रहेंगे बाहर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, डायल-112 के 400 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक बस हादसा, शिक्षिका की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

CG News : सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें खाक – लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू

Media Yodha Desk Mon, Oct 27, 2025

बलौदाबाजार : भाटापारा की सब्जी मंडी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे मंडी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि मंडी में रखे प्लास्टिक के बास्केट और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैल गई.

देखते ही देखते धुआं आसमान में फैल गया, जिससे पूरा इलाका काले गुब्बार से ढक गया. घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका भाटापारा और जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं. आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. इस घटना में व्यापारियों को लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल दमकल कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन