14th October 2026

BREAKING NEWS

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, जानें सभी राशियों का भविष्य

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

Advertisment

CG News : छत्तीसगढ़ के इस जेल में मिले HIV पॉजिटिव बंदी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Mon, Jun 8, 2026

जांजगीर : एक तरफ एचआईवी संक्रमण से रोकने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार शहर से लेकर गांव तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है, बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ राज्य तो ऐसे भी है जहां हर साल HIV संक्रमितों के आंकड़े दोगुने हो जाते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला जेल के 4 बंदी HIV पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया, हैरानी की बात यह है कि जेल में कैसे इस संक्रमण ने बंदियों को अपनी चपेट में ले लिया? क्योंकि जेल में बंदी पुलिस प्रहरी की देखरेख में रहते हैं।

बंदियों में HIV पुष्टि होते ही अब उनके इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में जांच कराने पर 4 बंदियों की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई है, बताया जा रहा है कि संक्रमित बंदियों को जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दवाई दी जा रही है। वही, बिलासपुर सिम्स में भी चेकअप कराया जाता है। लेकिन जेल के अंदर इस तरह के संक्रमण का फैलना आश्चर्य की बात है। HIV संक्रमित कैदियों को समय पर इलाज और जरूरी दवाइयां देना बहुत जरूरी है।

HIV के संकेत

एचआईवी (HIV) एक वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को कमजोर कर देता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह 'एड्स' (AIDS) का रूप ले सकता है। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई साझा करने, या संक्रमित मां से बच्चे में इसका प्रसार होता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन