19th May 2026

BREAKING NEWS

बुलडोजर एक्शन के बाद बेघर हुआ बुजुर्ग, न्याय की मांग लेकर चढ़ा हाइटेंशन टावर पर!

अनिल टुटेजा को जमानत, शर्त- किसी अधिकारी से नहीं करेंगे संपर्क, छत्तीसगढ़ से रहेंगे बाहर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, डायल-112 के 400 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक बस हादसा, शिक्षिका की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

स्कूल में हड़कंप : बच्चों का भोजन खाते ही हेडमास्टर को उल्टी, मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका निलंबित

Media Yodha Desk Tue, Oct 14, 2025

बिलासपुर: स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन में सडी व बदबूदार चटनी परोसने व बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में जेडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगला में बच्चों को मध्याह्न भोजन में सड़े हुए टमाटर और बदबूदार हरी मिर्च की चटनी परोसने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।

घटना की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बिल्हा ब्लाक की तत्कालीन बीईओ सुनीता ध्रुव और एक अन्य शिक्षिका भावना बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 12 सितंबर को दोपहर तकरीबन दो बजे छात्रों को परोसे गए भोजन से तेज दुर्गंध आ रही थी। हेड मास्टर सावित्री शर्मा ने जब चटनी चख कर देखी तो उन्हें उल्टी आ गई।

बच्चों ने भी बदबू महसूस करते हुए तुरंत भोजन फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलते ही संभागीय संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने तत्काल प्रधान पाठक सावित्री शर्मा और समन्वयक को निलंबित कर दिया था। विभाग द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि खाद्य सामग्री खराब थी। चटनी बनाने में सड़े टमाटर व सड़ी मिर्च का इस्तेमाल किया गया था। बिल्हा ब्लॉक की तत्कालीन बीईओ सुनीता ध्रुव और शिक्षिका भावना बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मंगला स्कूल की मध्याह्न भोजन प्रभारी भावना तिवारी को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन