14th October 2026

BREAKING NEWS

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, जानें सभी राशियों का भविष्य

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

Advertisment

बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

Media Yodha Desk Mon, Jun 8, 2026

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. करीब 480 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. जप्त किए गए गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. नशीले पदार्थ को रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की प्लानिंग  थी. पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.  जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर की तरफ से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है. जिसके बाद श्याम तराई नाकाबंदी की गई. 

इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई. गाड़ियों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सफेद बोरियों में भरकर गांजा मिला. पुलिस जांच के दौरान 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 60 हजार रुपए आंकी गई है. गांजा तस्करी मामले में रायपुर के रहने वाले नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं.

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप में गांजा लोड किया. इनका प्लान इस गांजे को रायपुर और उत्तर प्रदेश खपाने का था. इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की तलाश जारी है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. एक नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.  

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन