20th May 2026

BREAKING NEWS

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

डायल 112 सेवा वाहनों का कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में किया गया शुभारंभ

महंगाई के बीच अभिभावकों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ेगी

जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी! सही जवाब देना होगा अनिवार्य, नंबर मिटाया तो जुर्माना

Advertisment

Raipur Ganesh Visarjan : राजधानी में आज निकलेगी गणेश विसर्जन झांकियां, 1800 जवानों की तैनाती; चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी

Media Yodha Desk Mon, Sep 8, 2025

Raipur Ganesh Visarjan : राजधानी रायपुर में आज रात गणेश विसर्जन झांकियां परंपरागत मार्ग से निकाली जाएगी. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को छह सेक्टरों में बांट दिया है, जहां करीब 1800 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे. विसर्जन झांकी में पटाखों का इस्तेमाल भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वहीं भीड़भाड़ वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी, जिसकी पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. विसर्जन के दौरान भारी वाहनों को शहर की सीमा के बाहर रोका जाएगा. झांकियां शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा और पुरानी बस्ती से गुजरते हुए लाखेनगर होकर रायपुरा महादेव घाट तक जाएंगी.

श्रद्धालु इस पूरे मार्ग पर पैदल ही पहुंच पाएंगे. उनके लिए अलग अलग जगह पाकिंर्ग स्थल तय किए गए हैं. महादेव घाट में प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद झांकियों में शामिल वाहन अमलेश्वर या भाठागांव होकर लौटेंगे. अगले दिन यानी 9 सितंबर को अमलेश्वर की ओर खारून नदी पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. इस दौरान अमलेश्वर की तरफ से आने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह और दतरेंगा मार्ग से निकल सकेंगे. वहीं, जीई रोड की ओर जाने वाले वाहनों को टाटीबंध तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग दिए गए हैं.

शाम 7 बजे के बाद झांकी मार्ग पर आने वाले रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया जाएगा. झांकियां राठौर चौक से गुरुनानक चौक और एमजी रोड होकर शारदा चौक पहुंचेंगी. यहां टोकन प्रणाली लागू की गई है. टोकन लेने के बाद ही झांकियों को जयस्तंभ चौक की ओर बढ़ने दिया जाएगा. तात्यापारा चौक से आने वाली झांकियों को भी एक-एक कर व्यवस्थित तरीके से रूट में प्रवेश कराया जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन